दो साल की हुई मृडानी
प्यारी प्यारी ,सुन्नर - सुन्नर
ऐसे लगती जैसे बन्नर,
शिमला से आया इक फोन -
सोचा मैंने -कौन -कौन ?
सोचा मैंने -कौन -कौन ?
बाबा -बाबा .......
मैं हूँ गौरा--सोना रानी
मेरा सुन्दर नाम मृडानी |
क्या- मेरा बर्डे भूल गए ,
आपको उसमें आना है ,
अम्मा को भी लाना है |
बर्डे कैसे मानोगे .....?
मुझको क्या -क्या लाओगे....?
लड्डू -मठरी खाऊंगा ,
नए-नए कपड़े पहिन कर..
होटल को मैं जाऊंगा |
मैंने पूछा - उससे बेटा
कौन -कौन है आएगा ..?
गौरा बोला -
कृति, आकृति ,कुञ्ज ,निकुंज
और बहुत से आयेंगे
गिफ्ट बहुत से लायेंगे |
पापा -मम्मा ,चाचू-अम्मा
अंकल -आंटी
साथ में उनके सुन्दर सेंटी
फोनों की लग गयी झड़ी
सोना सुनकर हुई खड़ी -
हाथरस से दादा -दादी
देने लगे प्रेम परसादी ,
दिल्ली से थीं बुआ -अम्मा ,
लेने लगीं फोन पर चुम्मा |
एक आवाज़ बहुत पहचानी
सोना के थे नाना -नानी |
थीं, पायल चाची बहुत चियर
उन्होंने भेजा टेड्डी -बियर,
चाची बोलीं -अगली साल ,
मिल कर हम सब
बर्डे साथ मनाएंगे ,
माल रोड पर ,
खूब धमाल मचाएगे
सुन्दर गाने गाएँगे ,
शिमला की रिमझिम बारिश में
जम कर खूब नहाएँगे |
यूपी की भीषण गर्मी से
बच बचा कर
किसी तरह से-अम्मा बाबा
तीस मई को - शिमला आए ,
लेकर सबको साथ में अपने
संकट -मोचन मंदिर धाए |
दो साल का हो गया बच्चा
प्यारा -प्यारा ,सीधा -सच्चा |
ईश्वर का आशीष दिलाया
पंडितजी ने तिलक लगाया ,
फिर गौरा ने ढोक लगायी
सबने मिल आरती गायी |
शाम सात बजे
पहुंचे शिमला ,
होटल- ट्रिपल एच पर बोला हमला ,
मिलके सबने काटा केक
शोर मचाया सबने देख -
हैप्पी बर्डे -हैप्पी बर्डे -डौल मृडानी
छीना-झपटी केक की मच गई
होने लगी खूब मनमानी
एक आँख को मींचे -मींचे
चाचू ने हैं फोटो खींचे
बच्चे लगे मचाने शोर
मेरा फोटो -वंस मोर -वंस मोर |
फिर सबने
मिल खाया केक
सिर्फ, एक नहीं बार अनेक |
तरह तरह के व्यंजन खाए ,
बार बार उनको मंगवाए |
रोटी -दाल,कचौरी खाई
पनीर कोफ्ता और मलाई ,
बिरयानी की खुशबू भाई |
पड़-पड़-पड़-पड़ पापड़ बोले
खुशबू दे रहे थे छोले |
अंत में आया रसगुल्ला
हो गया होटल में हल्ला --
खूब मना है ये मंडे
जन्म दिन शुभ हो ....बहुत प्यारी रचना
जवाब देंहटाएंHAPPY BIRTHDAY .......
जवाब देंहटाएंप्यारी प्यारी ,सुन्नर - सुन्नर
गौरा--सोना रानी
Meri Pyari quiet si Sona,
जवाब देंहटाएंApki chachi ko h aapse kahna,
Khush rhe aap hamesha,
Happpy Birth Day sabka chaheta khilona,
meri or sbki quiet si Sona!